

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH नई दिल्ली केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर देश भर में विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है. इस बीच बिहार की उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने इस योजना को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में इस पूरी योजना को नौकरी मानने से ही इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि ये योजना कहीं से भी नौकरी नहीं है. ये सेना की कौशल विकास की ट्रेनिंग है. मैं प्रदर्शन कर रहे युवाओं से सिर्फ इतना कहना चाहती हूं कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना कहीं से समाजहित के लिए सही नहीं है. जो भी छात्र ऐसा कर रहे हैं उन्हें समझना चाहिए कि ये क्षति समाज की क्षति है. रेणु देवी ने कहा कि हमने ये कहा कि चार वर्ष के बाद 25 फीसदी को छोड़कर जो बच्चे मिलेंगे उनको अग्निवीर कौशल का प्रमाणपत्र देंगे. कौशल का मतलब होता है कि हम कहीं से ट्रेंड होकर आए हैं. किसी का ट्रेंड होना कोई छोटी बात नहीं है. ये पूरी योजना सेना की कौशल विकास की ट्रेनिंग है. दरअसल, प्रदर्शन कर रहे छात्र ये नहीं समझ रहे हैं कि 23-24 साल के बाद वो लोग नौकरी ढूंढ़ते हैं और हम 18 साल के बाद से ही उनको नौकरी में ले रहे हैं. साथ ही चार वर्ष की सेवा के बाद उनको 11 लाख रुपये भी मिलेंगे.और नौकरी करते हुए इन्हें 21 से 33 हजार रुपये तक की सैलरी भी मिलेगी.








