

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 16 जून 2022। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे 75 नये मरीज मिले हैं। रायपुर में फिर सबसे ज्यादा 18 मरीज मिले हैं, वहीं बिलासपुर में 10, दुर्ग में 8, कोरिया में 5, रायगढ़ में 5, दंतेवाड़ा-सूरजपुर में 4-4 नये मरीज मिले हैं। जशपुर में 3 नये केस आये हैं। अच्छी बात ये है कि मौतें अभी नहीं हो रही है। प्रदेश में आज मिले 75 नेय मरीज की तुलना में 23 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं।प्रदेश में कुल एक्टिव केस बढ़कर 284 हो गये हैं। अगर एक्टिव मरीजों की बात करें तो रायपुर में 101 अभी एक्टिव केस हैं, वहीं बिलासपुर में 34 और दुर्ग में 34 एक्टिव मरीज हैं। कवर्धा और सरगुजा में 15-15 और कोरिया में 12 एक्टिव मरीज अभी हैं।









