

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली: “भाजपा को जानो” पहल के तहत भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार 11 जून को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में 13 देशों के राजदूतों से मुलाकात की . नड्डा आज शाम 4 बजे भाजपा कार्यालय में यूके, स्पेन, फिनलैंड, क्रोएशिया, सर्बिया, नेपाल, थाईलैंड, मॉरीशस और ज़माइका सहित 13 देशों के राजनयिकों के साथ बातचीत की .दरअसल, “भाजपा को जानो” कार्यक्रम के तहत, नड्डा विदेशी राजनयिकों को पार्टी के बारे में जानकारी देते हैं और 1951 से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा पर एक लघु वृत्तचित्र भी उन्हें दिखाते हैं. इसमें पार्टी की ऐतिहासिक यात्रा, विचारधारा, संगठन और चल रही गतिविधियों की जानकारी विदेशी राजनयिकों को दी l









