
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी ने आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए जवान को दी श्रद्धांजलि
नक्सलियों द्वारा किए गए कायराना हमले में शहीद जवान भरत लाल साहू जी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। बौखलाहट में नक्सली कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय





Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बीते दिन बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट के चपेट में आने से छत्तीसगढ़ की माटी के लाल वीर जवान भरत लाल साहू जी वीरगति को प्राप्त हो गए।
आज सुबह रायपुर स्थित चौथी बटालियन माना पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
वीर जवान भरत लाल साहू जी का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलियों के खात्मे के लिए अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन








