


Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH कोलकाता के न्यूटाउन में दूसरा एयरक्राफ्ट म्यूजियम खोला गया है। यह म्यूजियम नौसेना के विमान टीयू 142 से बनाया गया है।दिसंबर 2019 में एयरक्राफ्ट म्यूजियम के निर्माण पर पश्चिम बंगाल सरकार के साथ बातचीत पूरी हुई थी। जिसके बाद न्यूटाउन में काम शुरू हुआ। बंगाल हाउसिंग इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन, न्यू टाउन कोलकाता विकास प्राधिकरण और नौसेना ने संयुक्त रूप से इस एयरक्राफ्ट म्यूजियम का निर्माण किया।
कोलकाता के न्यूटाउन में देश का दूसरा एयरक्राफ्ट म्यूजियम खोला गया। पहला एयरक्राफ्ट म्यूजियम विशाखापत्तनम में है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने म्यूजियम का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस विमान ने 30 सालों तक कार्य किया। अब यह लोगों को सेना में शामिल होने के लिए प्रोस्ताहित करेगा। यह एयरक्राफ्ट म्यूजियम नौसेना के एक विशेष विमान में खोला गया है। अब तक लोगों को विशाखापत्तनम में एयरक्राफ्ट म्यूजियम देखने जाना पड़ता था। हालांकि अब कोलकाता में भी म्यूजियम खुल गया है। जहां लोगों को दुश्मनों के हमलों से सामना करने और देश की सुरक्षा करने के तरीकों के बारे में जानने को मिलेगा।








