



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर पुलिस द्वारा करोड़ो रूपये की ठगी करने वाला सिशोर ग्रुप चिटफण्ड कंपनी का डायरेक्टर प्रशांत कुमार दास को गिरफ्तार किया गया! मार्च 2007 में सिमरन होटल एवं अन्य स्थानों में सेमीनार लगाकर ऐजेंटो को जमा कर राशि में 01 वर्ष में 12 प्रतिशत एवं 6 वर्ष में 24 प्रतिशत का लाभांश, स्कीम आकर्षण कमीशन व विदेश घुमाने का प्रलोभन देकर लगभग 370 निवेशकों से 04 करोड रूपये निवेश कराया गया। अवधि पूर्ण होने पर आरोपियान रकम वापस न कर मई 2012 में कपंनी बंद कर दिये एवं कंपनी का सामान लेकर भाग गये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।









