

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पूर्व IAS अनिल टुटेजा को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रिमांड में लिया है। गौरतलब है कि इससे पहले अनवर ढेबर को उत्तर प्रदेश एसटीएफ प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर साथ ले गई है। छत्तीसगढ़ का कथित शराब घोटाला उद्योग में भ्रष्टाचार के आरोपों से संबंधित है, जिसमें अधिकारियों और प्रभावशाली पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।

ईडी के अनुसार, 2019 और 2022 के बीच कुछ अनियमितताएं सामने आईं जब राज्य संचालित शराब रिटेलर सीएसएमसीएल के अधिकारियों ने डिस्टिलर्स से रिश्वत ली। पिछले साल जुलाई में, जांच एजेंसी ने मामले में एक चार्जशीट दाखिल की। जिसमें दावा किया गया कि 2019 में शुरू हुए कथित ‘शराब घोटाले’ में 2,161 करोड़ का धन भ्रष्टाचार से जनरेट हुआ था।
ईडी के अनुसार, यह पैसा राज्य की तिजोरी में जाना चाहिए था। एजेंसी ने यह भी दावा किया कि अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के नेतृत्व वाले लीकर सिंडिकेट ने छत्तीसगढ़ में बेची गई शराब की ‘हर एक’ बोतल से अवैध रूप से पैसा कलेक्ट किया।








