

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH Raigarh, किराया मांगने पहुंची मकान मालकिन को कुत्ते से कटवा दिया। मां-बेटी के साथ गाली-गलौज की। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने एफआईआर कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता बीना चौहथा का दरोगापारा टिकरापारा में घर है। यह घर उन्होंने दो साल पहले बापन पंजा नामक किसी व्यक्ति को किराए पर दिया था। बीना ने बताया कि किराएदार किराए के लिए अक्सर विवाद करता है।
12 जुलाई शाम 7 बजे किराया लेने पहुंचीं। घर में बापन नहीं थे, उनकी पत्नी मामनी और बेटी घर पर थीं। किराया मांगने पर आनाकानी कर गाली-गलौज करने लगी। पैसे नहीं दे सकती, जो करना है कर लो कहने लगी और बीना पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने बीना को घायल कर दिया, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट लिखाई गई।








