



Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH विगत दिवस हिमाचल प्रदेश के शिमला प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की सुश्री अनुसुईया उइके ने हिमाचल प्रदेश के राजभवन में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री राजेंद्र आर्लेकर एवं गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। इस भेंट के दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने देश प्रदेश की वर्तमान परिस्थिति, सामाजिक सद्भाव एवं जनता के विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। साथ ही राज्यपाल ने राजभवनों में किए जा रहे नवाचार एवं गतिविधियों के संबंध में संबंधित राज्यपालों से विचार-विमर्श किया।इस अवसर पर सुश्री उइके ने प्रदेश के नागरिकों को उनके अधिकारों की रक्षा एवं भारत शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के संबंध में राज्यपालों से चर्चा की। साथ ही राज्यपालों से शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन लाने के लिए घोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति का क्रियान्वयन किस प्रकार किया जा सके इस पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश की सम्मान की प्रतीक टोपी पहना कर छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री उइके तथा गुजरात के राज्यपाल श्री आचार्य देवव्रत का सम्मान किया साथ ही सुश्री अनुसुईया उइके ने भी गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।क्र./1742/हर्षा/जायसवाल









