

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH कोरबा, मुस्कान पेट्रोल पंप में खड़ी 04 गाड़ियों में भीषण आग लगी lपेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने अपने स्तर पर अग्नि शामक यंत्र, रेत और पानी से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तेज हवा के कारण आग और फैल गई।

आग कार से स्कूटी, मालवाहक ऑटो और क्रेन तक जा पहुंची। गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। मामला कुसमुंडा क्षेत्र के इमली छापर का है। घटना की सूचना पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा, एस आई राकेश गुप्ता,आरक्षक लेखराम धीरहे मौके पर पहुंचे। साथ ही SECL कुसमुंडा की दमकल विभाग के साथ कोरबा दमकल विभाग को जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की टीम महज एक किलोमीटर की दूरी पर रहती है, फिर भी सूचना मिलने के एक घंटे देरी से पहुंची। तब तक पेट्रोल पंप में उठी आग की चिंगारियों ने एक एक कर चार गाड़ियों को जलाकर स्वाहा कर दिया।








