

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाप्रभु जगन्नाथ की पवित्र रथ यात्रा के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:

“पवित्र रथ यात्रा की शुरुआत पर शुभकामनाएं। हम महाप्रभु जगन्नाथ को नमन करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि उनका आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहे।”
देश में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 07 जुलाई को शुरू हो चुकी है. इस मौके पर पीएम मोदी ने पूरे देश भर को बधाई दीं. ग्रह-नक्षत्रों के अनुसार इस साल दो-दिवसीय यात्रा आयोजित की गई है, जबकि इससे पहले 1971 वो साल था जब दो-दिवसीय यात्रा का आयोजन किया गया था.
भगवान जगन्नाथ की यात्रा 7 जुलाई को शुरू हो चुकी है. जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के आरंभ के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.
पीएम मोदी ने आषाढ़ी बीज के शुभ मौके पर सभी को, खासतौर पर दुनिया भर में रहने वाले कच्छी समुदाय के लोगों को बधाई दी. दरअसल, आषाढ़ी बीज हिंदू कैलेंडर के आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष के दूसरे दिन पड़ता है. यह त्योहार गुजरात के कच्छ क्षेत्र में बारिश की शुरुआत से जुड़ा हुआ है.








