

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : भारत ने बारबाडोस के मैदान में दक्षिण अफ़्रीका को 7 रनों हराकर टी 20 क्रिकेट विश्व कप 2024 का ख़िताब अपने नाम कर लिया है.

भारत की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दक्षिण अफ़्रीका के सामने 177 रनों का लक्ष्य रखा था.
दक्षिण अफ़्रीका की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 169 रन बना पाई.
टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में भारत की टीम ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए साउथ अफ़्रीका को 177 रनों का लक्ष्य दिया था
बारबाडोस में खेले जा रहे फ़ाइनल मुक़ाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया था. भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट के नुक़सान पर 176 रन बनाए.
भारत ने कुल सात छक्कों और 13 चौकों की मदद से ये स्कोर खड़ा किया.
भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ओवर में भारतीय बल्लेबाज़ रोहित शर्मा नौ रन और ऋषभ पंत ज़ीरो रन बनाकर आउट हो गए. पांचवें ओवर में सूर्यकुमार यादव 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
इसके बाद अक्षर पटेल और विराट कोहली के बीच अच्छी साझेदारी हुई जो 13 ओवर तक चली.
भारत की तरफ से विराट कोहली ने 59 गेंदों में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 76 रन बनाए. इस वर्ल्ड कप में विराट ने इस मैच में पहला अर्धशतक लगाया.
अक्षर पटेल ने 31 गेदों पर चार छक्के और एक चौका लगाकर 47 रनों की धुंआधार पारी खेली.
टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में जगह बनाई है. जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार फ़ाइनल में पहुंची है.








