


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भूभौतिकी, भूविज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों से ऊर्जा निकालने के क्षेत्र में रिसर्च और विकास कार्य करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर और सीएसआईआर-राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनजीआरआई), हैदराबाद के बीच 27 जून 2024 को एम ओ यू पर हस्ताक्षर किये गए | प्रोफेसर एन वी रमना राव, निदेशक, एनआईटी रायपुर, डॉ प्रकाश कुमार निदेशक सीएसआईआर-एनजीआरआई, हैदराबाद ने एम ओ यू पर हस्ताक्षर किये | इस दौरान एनआईटी रायपुर और सीएसआईआर-एनजीआरआई हैदराबाद के प्रमुख फैकल्टी मेम्बेर्स और साइंटिस्ट उपस्थिति रहे ।

दोनों पक्षों द्वारा हस्ताक्षरित समझौते में सहयोग के कई प्रमुख क्षेत्रों की रूपरेखा तय की गई गई है। यह सहयोग भूभौतिकी, भूविज्ञान और प्राकृतिक संसाधनों से ऊर्जा निकालने के क्षेत्र में शोध कार्यों की संयुक्त रूप से पहचान करने और उन्हें आगे बढ़ाने पर केंद्रित होगा। एनआईटी रायपुर और सीएसआईआर-एनजीआरआई संयुक्त अनुसंधान कार्यक्रमों को बढ़ावा देने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस समझौते में दोनों संस्थानों की संयुक्त विशेषज्ञता का लाभ उठाते हुए एक दुसरे को सहायता प्रदान करने के प्रावधान शामिल हैं। दोनों संस्थानों द्वारा सहयोगात्मक प्रयासों से परिणामों की प्राप्ति के लिए दिशानिर्देश तय किए जाएंगे ताकि दोनों ही संस्थान निष्पक्ष और न्यायसंगत लक्ष्यों को प्राप्त कर सके। यह समझौता उन क्षेत्रों में भी सहयोग की अनुमति देता है जिसमें दोनों संस्थान परस्पर काम कर सकते हैं।
इस सहयोग से नवाचार को बढ़ावा मिलने, अकादमिक आदान-प्रदान में वृद्धि होने और भूभौतिकी और भूविज्ञान क्षेत्र में रिसर्च और उसके एप्लीकेशन में महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने में योगदान मिलेगा। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर और सीएसआईआर-एनजीआरआई दोनों ने इस साझेदारी के संभावित परिणामों के बारे में सकारात्मक आशा व्यक्त की है | एनआईटी रायपुर से अनुप्रयुक्त भूविज्ञान विभाग के डॉ. डी.सी. झारिया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के डॉ. सचिन जैन सीएसआईआर-एनजीआरआई, हैदराबाद के साथ इन सभी सहयोगी गतिविधियों का समन्वय करेंगे।








