

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बस्तर में आज से विश्वप्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरूआत हुई। 617 साल से मनाए जा रहे इस पर्व में जगदलपुर के जगन्नाथ मंदिर में चंदन जात्रा विधान किया गया और देव विग्रहों को चंदन से स्नान कराया गया। इस पर्व के अंतर्गत 27 दिनों तक विभिन्न धार्मिक रस्में निभाई जाएंगी।

मैं विश्वप्रसिद्ध गोंचा पर्व की शुरुआत पर बस्तर सहित समस्त प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। महाप्रभु जगन्नाथ की कृपा हम सब पर सदैव बनी रहे।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन








