

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की टिप्पणी के मामले पर इस्लामिक देशों द्वारा विरोध दर्ज किया जा रहा है. पैगंबर के खिलाफ कथित रूप से ‘आहत करने वाली’ टिप्पणी की पाकिस्तान, सऊदी अरब, कतर, कुवैत और ईरान ने निंदा की है. हालांकि भारतीय जनता पार्टी ने अपने दोनों नेताओं के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और दोनों नेताओं ने अपने बयान भी वापस ले लिए हैं.

विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, सऊदी अरब ने भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी को “अपमानजनक” बताया और “विश्वासों और धर्मों के लिए सम्मान” का आह्वान किया.
दोहा में भारतीय दूत को विदेश मंत्रालय ने तलब किया और एक आधिकारिक विरोध पत्र सौंपा जिसमें कहा गया था कि “कतर भारत सरकार से सार्वजनिक माफी और इन टिप्पणियों की तत्काल निंदा की उम्मीद कर रहा है”.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी भारत में सत्तारूढ़ दल के एक नेता द्वारा इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ कथित रूप से ‘आहत करने वाली’ टिप्पणी की रविवार को निंदा की. शहबाज ने ट्वीट किया, ”मैं अपने प्यारे पैगंबर के बारे में भारत के भाजपा नेता की आहत करने वाली टिप्पणियों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं.” प्रधानमंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि भारत की वर्तमान सरकार धार्मिक स्वतंत्रता और विशेष रूप से मुसलमानों के अधिकारों को कुचल रही है.








