
रिजर्व बैंक ने चुनाव के बाद अपनी पहली मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है. फ़िलहाल ये 6.5 फीसदी पर ही बना हुआ है.

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH आरबीआई ने 2022 में रेपो दरों में बढ़ोतरी शुरू की थी और अब तक ये 250 बेसिस प्वाइंट बढ़ चुकी है. आरबीआई के सामने अभी भी महंगाई दर चुनौती बनी हुई है. हालांकि रिटेल महंगाई दर में कमी के संकेत है. लेकिन खाद्य महंगाई दर ऊंची बनी हुई है. फिलहाल मानसून की चुनौती बनी हुई है. हालांकि आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि मानसून की बारिश अच्छी रहने की संभावना है. आरबीआई ने कहा है कि ग्रोथ रेट भी अच्छा है. वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान ग्रोथ रेट 8.2 फीसदी रहा है.








