


अधूरे कार्याें को जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश
कार्याें में ढ़िलाई नहीं बरती जाएं, पानी पहुंचाने का कार्य जल्द पूरा हो

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 6 जून 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने आज रेडक्राॅस सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्याें की समीक्षा की। इसके अंतर्गत सभी योजनाओं के कार्याें को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने कहा कि अधूरे कार्याें को पूरा किया जाए। कार्याें में गति लाई जाए। साथ ही गांवों के सड़कों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा किया जाए। टंकी से पाइपलाइन द्वारा पानी पहुंचाने का कार्य भी पूरा किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्याें में किसी भी तरह की ढ़िलाई नहीं बरती जाए। इस समीक्षा बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री फिलिप एक्का सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे








