




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अपेक्स बैंक के अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन माननीय श्री बैजनाथ चन्द्राकर की विशिष्ट उपस्थिति में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की पंडरिया ब्लाक स्तरीय शाखा प्रबंधको तथा समिति प्रबंधको की बैठक पंडरिया में आज दिनाँक 04.06.2022 को आयोजित हुआ। बैठक में पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री मान. श्री अर्जुन तिवारी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव अध्यक्ष माननीय श्री नवाज़ खान, अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चंद्रवंशी, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, सीईओ राजनांदगांव बैंक श्री पंकज सोढ़ी तथा जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे। बैठक में चालू खरीफ सीजन में कृषि आदान सामग्रियों के भंडारण तथा वितरण, धान खरीदी, गोधन न्याय योजना तथा अन्य फसलों के लिए किसानों को ऋण वितरण तथा वसूली आदि की समीक्षा किया गया।









