

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में डॉक्टरों ने 13 वर्षीय बच्चे की जटिल सर्जरी करके उसकी आवाज लौटा दी है. इसके बाद से बच्चे के परिवार में खुशी का माहौल है. वहीं परिजन डॉक्टरों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं. ट्रेकियोस्टोमी ट्यूब से 10 साल से अधिक समय तक सांस लेने वाले 13 वर्षीय लड़के की सर गंगा राम अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने जटिल सर्जरी की.

ई एंड टी डिपार्टमेंट के वरिश्ठ सलाहकार डॉक्टर मनीष मुंजाल ने कहा, “ जब मैंने पहली बार रोगी को देखा, तो मुझे लगा कि यह एक बहुत ही जटिल वायुमार्ग और वॉयस बॉक्स सर्जरी होने जा रही है. मैंने अपने 15 वर्षों के करियर में ऐसा नहीं देखा था. बच्चे को 100% स्टेनोसिस (ब्लॉकेज) था.
आखिरकार डॉक्टरों की मेहनत रंग लाई और बच्चे की खोई हुई आवाज वापस लौट आई.परिजनों ने बताया कि श्रीकांत को बचपन में सिर में चोट लग गई थी और उन्हें लंबे समय तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था. वहीं लंबे समय तक वेंटिलेशन ने रहने के कारण श्रीकांत की श्वासनली जाम हो गई.जिसके बाद डॉक्टरों ने ट्रेकियोस्टोमी विधि के द्वारा बच्चे के गर्दन में एक छेद बनाकर श्वासनली में एक ट्यूब डाली. इसके द्वारा सात साल से बच्चा सांस ले रहा था. सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) के डॉक्टरों ने कहा कि लड़के ने पिछले सात सालों से न तो सामान्य रूप से बात की थी और न ही खाया था.








