


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : Layer’r शॉट बॉडी स्प्रे के विवादास्पद ऐड्स का मामला तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है. लेयर शॉट के खिलाफ बढ़ते आक्रोश के जवाब में अब भारत सरकार ने सरकार ने Twitter और YouTube को “रेप जोक्स ” और विवादास्पद बॉडी स्प्रे विज्ञापन को तुरंत हटाने का आदेश दिया है.

वहीं दिल्ली महिला आयोग ने बड़ी कारवाई करते, अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि (लेयर’र शॉट) डिओडोरेंट विज्ञापन देश में बलात्कार की मानसिकता को स्पष्ट रूप से बढ़ावा देता है. हमने दिल्ली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया है. साथ उन्होंने कहा कि इस विज्ञापन को सभी प्लेटफार्मों से तुरंत हटा देना चाहिए. इसके पहले भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने कहा था कि ये ऐड्स उनके कोड के “गंभीर उल्लंघन” और सार्वजनिक हित के खिलाफ है.कई उपयोगकर्ताओं द्वारा ट्विटर पर एएससीआई को टैग करने के बाद स्व-नियामक संगठन ने लिखा, “हमें टैग करने के लिए धन्यवाद. विज्ञापन एएससीआई कोड का गंभीर उल्लंघन है और सार्वजनिक हित के खिलाफ है. हम ने तत्काल कार्रवाई की है और विज्ञापनदाता को विज्ञापन को निलंबित करने के लिए सूचित किया है, और इस मामले की जांच लंबित है.”
Layer’r शॉट का दूसरा विवादास्पद ऐड बेडरूम में एक कपल के साथ शुरू होता है. अचानक से लड़के के चार दोस्त कमरे में घुसते हैं और बेहद ही भद्दा सवाल पूछते हुए बोलते हैं कि लगता है शॉट मारा. अब हमारी बारी. मगर इसी ऐड को पूरा देखने पर मालूम पड़ता है कि दोस्त सिर्फ पूछ रहे थे कि क्या वे कमरे में रखे शॉट परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन जैसे ही ये ऐड लोगों ने देखे तो बवाल मचना शुरू हो गया. ट्विटर पर कई उपयोगकर्ताओं ने कहा कि ये ऐड बलात्कार को बढ़ावा दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इस तरह के बीमार और घृणित एड कैसे स्वीकार हो जाते हैं. क्या @layerr_shot विकृतियों से भरा है?” एक अन्य उपयोगकर्ता ने पूछा कि “सामूहिक बलात्कार को बढ़ावा देने वाले विज्ञापनों की अनुमति कैसे दी गई ?








