

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने गुरुवार को कहा कि सरकार की तरफ से लिए गए उपायों के बाद गेहूं, चावल, चीनी और खाद्य तेलों की खुदरा कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में आटे की औसत खुदरा कीमत 0.30 प्रतिशत घटकर 33.4 रुपये प्रति किलो हो गई है. वहीं गेहूं के भाव में भी गिरावट का रुख आया है और इसका भाव एक जून को 29.8 रुपये प्रति किलो है.सुधांशु पांडेय ने कहा, ‘‘कई कदम उठाने के बाद सभी चुनौतियों के बावजूद इनका असर दिख रहा है. मैं यह नहीं कह रहा कि चुनौतियां एक दम से खत्म हो गई है. ये अभी बनी रहेंगी. इन सब चुनौतियों के बावजूद कीमतों में गिरावट का रुख सरकार के हस्तक्षेप के कारण हुआ है.’









