

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्रीय खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने गुरुवार को कहा कि दक्षिणी राज्यों में अगले दो सप्ताह में टमाटर की खुदरा कीमतें स्थिर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि वहां बारिश की वजह से फसल को भारी नुकसान पहुंचने से कीमतों में वृद्धि हुई है. वहीं केंद्रीय खाद्य सचिव ने कहा, ‘‘कीमतें अगले दो हफ्तों में स्थिर हो जानी चाहिए.” सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि प्याज का उत्पादन और खरीद भी पिछले साल से अधिक है. उन्होंने कहा, ‘‘हमने रबी सत्र से अब तक 52,000 टन की खरीद की है, जो पिछले साल के 30,000 टन से कहीं अधिक है.”

सुधांशु पांडेय ने कहा, ‘‘दिल्ली में टमाटर की कीमतें स्थिर हैं. दक्षिणी भारत में स्थानीय बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान की वजह से टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं.” उन्होंने कहा कि टमाटर का वास्तविक उत्पादन और आवक अधिक है. उत्पादन पक्ष में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यों के साथ इस मामले पर चर्चा की है.








