

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर निरंतर कार्रवाई जारी
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 18 मई 2024। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है। निमोरा, गोंदवारा और बोरियाखुर्द में अवैध प्लाटिंग पर रोक लगाते हुए कार्रवाई की गई है। अवैध प्लाटिंग करते हुए मुरूम का रास्ता बनाया गया था, जिसे जिला प्रशासन की टीम ने नष्ट किया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। इस अभियान में राजस्व, पुलिस व ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम का सहयोग रहा है








