

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पंजाब में वीवीआईपी की सिक्योरिटी वापस लिए जाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार से जवाब मांगा था. जिसमें आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सामने आप सरकार ने सभी 424 लोगों की सुरक्षा वापस दिए जाने की बात कही है. अब 7 जून से वापस ली गई सुरक्षा फिर से बहाल की जाएगी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या किए जाने के पांच दिन बाद, पंजाब सरकार ने आज कहा कि 420 से अधिक वीवीआईपी के लिए सुरक्षा कवर 7 जून से फिर से बहाल कर दिया जाएगा. पूर्व मंत्री ओपी सोनी की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को ये बताया.सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से वीवीआईपी की सुरक्षा कम करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आलोचना हो रही है.









