

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 13 मई, 2024

देशभर में 01 जुलाई, 2024 से तीन नए आपराधिक कानून प्रभावी होने जा रहे हैं । जन-सामान्य में नए कानूनों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से दिनांक 14 मई, 2024 (मंगलवार) को प्रात: 10.30 बजे से न्यू सर्किट हाऊस, सिविल लाइन्स, रायपुर के मिनी सभा-कक्ष, प्रथम-तल पर एक वार्तालाप (कार्यशाला) का आयोजन किया जा रहा है । इस वार्तालाप में स्थानीय मीडिया के लीगल-बीट और क्राइम-बीट कवर करने वाले संवाददाताओं को आमंत्रित किया गया है ।
इस वार्तालाप को श्री संजीव शुक्ला (आईपीएस), पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज, श्री अविनाश चौरसिया, डीडीपी, पुलिस मुख्यालय, और श्री शुभम तोमर, एडीपीओ, राज्य पुलिस अकदामी, चंदखुरी संबोधित करेंगे ।
***
आरडीजे/पीएनएस/








