

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान 07 मई को होने है। जिसके चलते प्रचार अभियान में तेजी आ रही है। जिसमें अब स्टार प्रचारक भी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। l 07 मई को होने वाले लोकसभा के तीसरे चरण मतदना के लिए आज प्रचार थम जाएगा। इससे पहले 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान और 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं। वहींं अब तीसरे व चौथे चरण के मतदान को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में नेताओं का जमावड़ा लगातार जारी है।

इसी सीलसिले मे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा का एक बयान सामने आया है जहा उन्होंने लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील की है जिसके प्रदेश के सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारों के साथ वार्ता कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई वहीं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे, जहां उन्होंने मीडिया से बात-चीत के दौरान कहा कि, सिख समाज का शत प्रतिशत वोट बीजेपी को पड़े इसकी अपील करने मैं आया हूं।
मोदी जी ने सिख समाज के लिए वह काम किया जो 75 साल में नहीं हुआ।इतना ही नहीं इसके साथ उन्होंने कहा कि, कांग्रेस के हाथ सिक्खों के खून से रंगे हुए है। बीजेपी ने पहली बार पंजाब में राजनीतिक आधार स्थापित किया है,पंजाब में कांग्रेस और आप के सिटिंग विधायक हमारे पार्टी में आए है और 2027 में पंजाब में हमारा मुख्यमंत्री होगा। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि,राहुल गांधी को खुद को नहीं पता वो किस धर्म के है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना नहीं बल्कि देश को सुरक्षित रखना है।








