

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH हैदराबाद, 2 मई 2024 : राष्ट्रीय खनन कंपनी, एनएमडीसी ने वित्त वर्ष 25 के पहले महीने में लौह अयस्क का3.48 मिलियन टन का उत्पादन किया और 3.53 मिलियन टन बिक्री की ।

वित्त वर्ष 24 में रिकार्ड 45 एमटी वॉल्यूम की पृष्ठभूमि में एनएमडीसी का मजबूत प्रदर्शन जारी रहा । जहांउत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि के अनुरूप था, कंपनी ने अप्रैल 2023 की तुलना में बिक्री में लगभग 3%की वृद्धि हासिल की ।एनएमडीसी के किरंदुल और दोणिमलै लौह अयस्क खनन परिसरों ने क्रमश: 13.59 एलटी और 11.33 एलटीउत्पादन के साथ अप्रैल माह का अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।
पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि की तुलनामें किरंदुल में उत्पादन में 7% और दोणिमलै में 12% की वृद्धि हुई । कंपनी के बचेली कॉम्प्लेक्स ने अप्रैल2024 में 14.86 एलटी प्रेषण किया, जो कि अप्रैल 2023 से 12% अधिक है और स्थापना के बाद से इसकाअप्रैल माह में अबतक का सबसे अधिक प्रेषण है ।अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) श्री अमिताभ मुखर्जी ने देश की लौह और इस्पात की मांग को पूराकरने के लिए एनएमडीसी की क्षमता में विश्वास व्यक्त किया ।
उन्होंने कहा, “हम भारत के लौह अयस्कउत्पादन और मांग के विकास गति के अनुरूप वित्त वर्ष 25 में हमारे वॉल्यूम में 10% की वृद्धि को लक्षित कररहे हैं । हमारे सभी खनन परिसरों ने एक आशाजनक शुरुआत की है और नई खनन प्रौद्योगिकी के साथसामंजस्य स्थापित करने, उद्योग की चुनौतियों का सामना करने, और 50 एमटी की उपलब्धि हासिल करने केलिए तैयार हैं ।“








