


Raipur chhattisgarh VISHESH दिनांक 01/05/24 को अधिवक्ता संघ रायपुर की बैठक अध्यक्ष श्री हितेंद्र तिवारी के निर्देश पर सचिव अरुण कुमार मिश्रा द्वारा आहूत की गई थी, जिसमें किशोर ताम्रकार, श्रीकांत मिश्रा, गायत्री साहू, अपूर्व सेन, सागर पांडेय, अजय बालानी, राजीव द्विवेदी, अंकित फुलझेले, सावित्री नायक नवरतन यादव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया जिसमे अधिवक्ताओं सुरेंद्र महापात्र एवं जगदीश मूर्ति के चिकित्सा दावा पर निर्णय, अधिवक्ताओं के द्वारा एवं उनके विरुद्ध किए गए शिकायतों पर चर्चा किया गया एवम संबंधित को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया, साथ ही संघ द्वारा लोक सभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल के आगमन पर उनके जन्म दिवस होने से केक काटा गया और अधिवक्ताओं में बांटा गया।









