

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कवर्धा में पूर्व मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष रहे डॉ रमन सिंह ने अपनी पत्नी व भाई के साथ मतदान किया। डॉ रमन सिंह ने लाइन लगकर मताधिकार का प्रयोग किया। डॉ सिंह ने लोकतंत्र के महापर्व को मजबूत बनाने ज्यादा से ज्यादा मताधिकार का प्रयोग करने की आम जनता से अपील की है l वहीं राजनांदगांव लोकसभा सीट से प्रत्याशी संतोष पांडे ने मतदान कर दिया है। संतोष पांडे ने कवर्धा में वोट किया है। साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की है। कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट पर वोटिंग जारी है। दूसरे चरण में कुल 41 प्रत्याशी चुनाव मदौन में हैं, जिनके भाग्य का फैसला जनता करेगी।

कांकेर लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेश ठाकुर ने मताधिकार का प्रयोग किया है। कांग्रेस प्रत्याशी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। वहीं महासमुंद लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने मतदान किया है। भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी अपने घर में पूजा अर्चना करने के बाद अपनी सास और परिवारजनों के साथ मतदान करने पहुंची








