

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के सरधा महानदी घाट पर नाव पलटने से 7 लोगों की मौत हुई है। जबकि 1 लापता की तलाश की जा रही है। महानदी में शनिवार सुबह से ही रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। राधिका निषाद नाम की महिला का शव कल ही बरामद हो गया था।

स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी
गोताखोरों के साथ भुवनेश्वर से पहुंचे स्कूबा डाइवर्स की टीम खोजबीन में जुटी हुई है। इस बीच सुबह करीब 8.20 बजे 7 साल के पीकू राठिया, निवासी अंजोरीपाली, ब्लॉक खरसिया का शव बरामद किया गया है। इसके बाद गोताखोरों ने दो शव और निकाले। जिनमें एक महिला राधिका राठिया और एक बच्चे नवीन राठिया का भी शव मिला है।
इसके अलावा लक्ष्मी राठिया, कुणाल राठिया, तेरसबाई राठिया के शव भी मिल गए हैं। रेस्क्यू टीम ने नदी से अब तक 7 शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 1 लापता घसनीन की तलाशी के लिए सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।








