

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी के रामनगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद सनसनी मच गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुढ़ियारी थाना पुलिस चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को चौकी रामनगर क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी 65 वर्ष वृद्ध महिला को उसके ही नाती ने टंगिया से मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया। गुढ़ियारी पुलिस टीम द्वारा चंद घंटो के अंदर ही आरोपी दिनेश साहू उर्फ दीनू पिता झरोख साहू उम्र 21 वर्ष साकिन गली नं. 01 गोपाल नगर झोपड़ पट्टी रामनगर थाना गुढ़ियारी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि 20 अप्रैल को करीबन 4 बजे मृतिका द्वारा पैसा नही देने व गाली गलौच करने की बात को लेकर घर में रखे टंगिया से प्राण घातक हमला कर हत्या कर दिया। रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्र. 321/2024 धारा 302 भादवि कायम कर आरोपी के विरूद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
नाम आरोपी
आरोपी दिनेश साहू उर्फ दीनू पिता झरोख साहू उम्र 21 वर्ष साकिन गली नं. 01 गोपाल नगर झोपड पट्टी रामनगर थाना गुढियारी रायपुर








