

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पंजाब के मशहूर सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है. पंजाब के डीजीपी वीके भावरा ने कहा कि इस हत्याकांड में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह शामिल है. गिरोह के सदस्य लकी ने कनाडा से घटना की जिम्मेदारी ली है. डीजीपी ने कई खुलासे करते हुए बताया है कि सिद्धू मूसेवाला के पास निजी बुलेटप्रूव गाड़ी थी लेकिन घटना के वक्त वे इसे अपने साथ नहीं ले गए थे. उन्होंने कहा कि अपने घर से निकलने के बाद मूसेवाला दो अन्य लोगों के साथ मानसा जिले में अपनी गाड़ी चला रहे थे. इतने में 2-2 गाड़ियां आगे और पीछे से आईं और इनकी गाड़ी पर फायरिंग की और जब इनको अस्पताल ले जाया गया तब वहां उनको मृत घोषित कर दिया गया. भावरा ने कहा कि यह आपसी रंजिश का मामला लगता है. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त फोर्स को भी भेजा जा रहा है. हमारी कोशिश है कि इस मामले को जल्द से जल्द हल करें.









