

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पंजाब के मानसा में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत की ख़बर है. उन पर गोलियां चली है, एसएसपी गौरव तोरा के हवाले से सिद्धू मूसेवाला की मौत की पुष्टि की हैयुवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने सिद्धू मूसेवाला की मौत के लिए प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है.एक ट्वीट कर उन्होंने कहा, “केजरीवाल और भगवंत मान सिद्धू मूसेवाला का खून आपके हाथों में लगा है. शर्म करें और इस्तीफ़ा दें.”इससे पहले, पंजाब सरकार ने शनिवार को जिन 424 धार्मिक, राजनीतिक और पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा वापस ले ली थी या कम कर दी थी, उनमें सिद्धू मूसेवाला का नाम भी शामिल था.इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला पर गोली चलने की खबर की पुष्टि की

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उन्हें जब अस्पताल लाया गया तब उनकी मौत हो चुकी थी.एएनआई ने मानसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर रंजीत राय के हवाले से कहा है, “हमारे पास तीन हताहत आए थे. उनमें से एक सिद्धू मूसेवाला को यहां पर मृत लाया गया और दो लोग घायल थे उनकी पट्टी करके बड़े इंस्टीट्यूट में रेफर कर रहे हैं. वो दोनों लोग बातचीत कर रहे हैं.”
कुछ साल पहले पंजाबी एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने वाले शुभदीप सिंह सिद्धू जल्द ही सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर हो गए. मूसेवाला मानसा ज़िले का एक गाँव है.सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता खासकर साल 2018 से बढ़ी जब गन कल्चर से जुड़े उनके कई गाने सामने आए.
सिद्धू मूसेवाला की मां चरणजीत कौर मूसा गांव की सरपंच हैं. सरपंच चुनाव के दौरान, सिद्धू मूसेवाला ने अपनी मां के लिए खूब प्रचार किया था.इसके बाद खुद सिद्धू मूसेवाला राजनीति में आ गए. उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर पंजाब की मानसा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए l सिद्धू ने सरदार चेतन सिंह सर्वहितकारी विद्या मंदिर मानसा से बारहवीं कक्षा तक की पढ़ाई की. इसके बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा से एक साल का डिप्लोमा किया.








