


होली के अवसर पर पूरा देश रंगों से सराबोर है। इस अवसर पर जहां एक ओर लोग रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं तो दूसरी ओर आचार संहिता के बीच सियासी गलियारों में भी होली का रंग चढ़ चुका है और नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ होली खेल रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और डिप्टी सीएम अरुण साव का होली खेलते हुए वीडियो सामने आया है। इस अवसर पर सीएम विष्णुदेव साय ने अपने परिवार के साथ होली मनाई। सीएम साय ने बगीया स्थित निवास पर परिवार के साथ होली का पर्व मनाया। उन्होंने सबसे पहले अपनी मां को गुलाल लगाकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय का पूरा परिवार होली खेलते नजर आया।

आज प्रेस क्लब, राघवेंद्र राव सभा भवन बिलासपुर में प्रेस क्लब द्वारा आयोजित फाग महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए डिप्टी सीएम अरुण साव ।कार्यक्रम में उपस्थित अपने सभी पत्रकार साथियों को सामाजिक सद्भाव के प्रतीक, रंगों के पर्व होली की बधाई दिया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा कवर्धा स्थित गांधी मैदान में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने फाग गीत गाया- करे वादा ल निभाये। भाजपा सांसद व सांसद प्रत्याशी संतोष पांडेय, कवर्धा भाजपा के अध्यक्ष अशोक साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण भी इस फागगीत पर झूमें। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने क्षेत्र व प्रदेश की जनता को होली के शुभ अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं l








