

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सिंगर रैपर सिद्धू मूसे वाला के माता-पिता के घर बेटे का जन्म हुआ है। परिवार ने रविवार को इसकी जानकारी सार्वजनिक की। इंस्टाग्राम पर पंजाबी में लिखते हुए, सिद्धू मूसे वाला के पिता सरदार बलकौर सिद्धू ने कहा, “शुभदीप के लाखों-करोड़ों प्रशंसकों की शुभकामनाओं से अकाल पुरख ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में भेज दिया है।”

उन्होंने आगे लिखा, “मेरी पत्नी का स्वास्थ्य ठीक है, सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद और शुभचिंतकों का आभार।”
गौरतलब है कि मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह सिद्धू था। बलकौर सिंह ने रविवार को नवजात शिशु के साथ एक की तस्वीर भी शेयर की। इसके पहले बलकौर सिंह ने कुछ दिन पहले ही फेसबुक पर बताया था कि 58 वर्षीय उनकी पत्नी चरण कौर आईवीएफ के जरिए गर्भवती हैं। उन्होंने अपने शुभचिंतकों से अपील की थी कि वे अफवाहों पर यकीन न करें, जो भी खबर होगी, हम आपके साथ शेयर करेंगे।”
रैपर सिद्धू मूसे वाला की सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद 29 मई, 2022 को पंजाब के मनसा जिले के जवाहर के गांव में छह हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पंजाब पुलिस ने मूसे वाला की हत्या के लिए कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई को आरोपी बनाया है, जो अब दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है।








