

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : सरकार को-विन प्लेटफॉर्म पर कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड दर्ज करने और प्रमाणपत्र जारी करने के अपने वर्तमान कार्य को जारी रखते हुए भारत के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर विचार कर रही है. सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड फिलहाल भौतिक रूप से संजोकर रखा जाता है.को-विन प्लेटफॉर्म के प्रमुख और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया कि ‘यूआईपी के को-विन प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर पूरी टीकाकरण प्रणाली डिजिटल हो जाएगी, जिससे लाभार्थियों का पता लगाना आसान हो जाएगा और वास्तविक समय में निगरानी भी की जा सकेगी. उन्होंने कहा कि इससे भौतिक रूप से रिकॉर्ड रखने की परेशानी दूर होगी. टीकाकरण कार्यक्रम के डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे. वे इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.









