

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH जेल में बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख को मुंबई के केईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें सीने में दर्द, हाई बीपी और कंधे में दर्द बढ़ने पर अस्पताल के ICU में एडमिट किया गया है. एनसीपी नेता देशमुख पर वसूली समेत कई आरोप लगे हैं. इस मामले में सीबीआई और ईडी जांच कर रही है. अनिल देशमुख के खिलाफ अप्रैल 2021 में सीबीआई ने वित्तीय भ्रष्टाचार के आरोप में मामला दर्ज किया था. देशमुख फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं. अनिल देशमुख के सहयोगी ने बताया, लगभग 72 वर्षीय देशमुख ‘अनियंत्रित उच्च रक्तचाप और सीने में दर्द’ से पीड़ित थे और उन्हें 25 मई को ‘स्ट्रेस थैलियम हार्ट टेस्ट’ के लिए यहां के सरकारी केईएम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था.









