

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में एक सड़क हादसे में भारतीय सेना के 7 जवानों की जान चली गई. अन्य जवानों को भी गंभीर चोटें आई हैं. हादसे के दौरान गाड़ी में कुल 26 सैनिक मौजूद थे. घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं, गंभीर रूप से घायल जवानों को भारतीय वायुसेना की मदद से हायर सेंटर रेफर किया गया.घायलों की सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे हैं, जिसमें अधिक गंभीर रूप से घायलों को वायुसेना की मदद से पश्चिमी कमान ले जाना भी शामिल है.’









