

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :मेहसाणा-अहमदाबाद रेल सेक्शन पर रेललाइन को डबल करने का काम किया जा रहा है. इसके चलते जगुदन-अम्बियासन-डांगरवा स्टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इसकी वजह से मेहसाणा-अहमदाबाद रेल रूट पर उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत संचालित 41 ट्रेनों की आवाजाही 31 मई तक प्रभावित रहेगी.इसके चलते जगुदन-अम्बियासन-डांगरवा स्टेशनों के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेने का फैसला किया है. इसकी वजह से मेहसाणा-अहमदाबाद रेल रूट पर 31 मई तक ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी.इस कार्य की वजह से उत्तर पश्चिम रेलवे के अंतर्गत संचालित 41 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. यह सभी ट्रेनें राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक और गुजरात आदि राज्यों के खास शहरों के लिए संचालित होती हैं. रेलवे की ओर से छह ट्रेनों को 31 मई तक कैंसिल रखने का भी निर्णय लिया है.उत्तर पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण के अनुसार पश्चिम रेलवे क मेहसाणा-अहमदाबाद रेलखंड पर स्थित जगुदन-अम्बियासन-डांगरवा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है. ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा. उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित 06 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी और 35 रेलसेवाओं का मार्ग परिवर्तित रहेगा.









