


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बिहार की राजधानी पटना में आयोजित जन विश्वास रैली में जनसैलाब उमड़ा। बड़ी संख्या में इस रैली में लोग शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, CPI(M) महासचिव सीताराम येचुरी समेत कई दिग्गज रैली में शामिल हुए।

राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के लोग गहलतफहमी में न रहें। हम बीजेपी-आरएसएस से नहीं डरते। हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। हम देश के लिए लड़ते हैं, और देश के लिए मरने के लिए तैयार हैं। बीजेपी-आरएसएस की सरकार को हटाकर दिखाएंगे और INDIA गठबंधन की सरकार बनाएंगे।
राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार को अलग-अलग मुद्दों पर जमकर निशाने पर लिया। राहुल गांधी ने कहा कि देश में जब भी बदलाव आता है, सबसे पहले बिहार में तूफान शुरू होता है। यहां से तूफान बाकी प्रदेशों में जाता है। बिहार देश की राजनीतिक नर्व सेंटर है। यहां से ही शुरुआत होती है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि आज देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार और दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा, और एक दूसरे की इज्जत है। जैसे मैंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में कहा कि अगर आप गठबंधन को समझना चाहते हो तो एक लाइन में समझा जा सकता है। नफतरत की बाजार में महोबब्त की दुकान खोलते हैं हम। इस देश में नफरत क्यों फैल रही है?
यह नफरत का देश नहीं है आप सब जानते हो। देश के लोगों के दिल में नफरत नहीं है। मोहब्बत है, प्यार है। एक दूसरे का आदर है l नफरत का सबसे बड़ा कारण, देश में अन्याय है। युवाओं के खिलाफ अन्या, आप सबके खिलाफ अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, सामाजिक अन्याय, आर्थिक अन्याय। प्रधानमंत्री जी दो तीन बड़े अरबपतियों के लिए काम करते हैं। उनक 16 लाख करोड़ रुपया प्रधानमंत्री पिछले 10 सालों में माफ किया है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि उन्होंने हिंदुस्तान के किसान का कितना कर्जा माफ किया? हिंदुस्तान के मजदूरों का कितना कर्जा माफ किया? इसलिए देश में नफरत फैल रही है।








