

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, 24 मई 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि बस्तर में शांति वापस लौट रही है. बस्तर से नक्सली पीछे जा रहे हैं और यहां के लोग समाज की मुख्यधारा में लौट रहे हैं. चित्रकोट विधानसभा के बड़ेकिलेपाल ग्राम में आम जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा हा कि विश्वास विकास और सुरक्षा की नीति अपनाने से आज राज्य की जनता का विश्वास सरकार के उपर बना है. श्री बघेल ने कहा कि इसी वजह से बस्तर में तेजी से तस्वीर बदल रही है और इसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर के लोग हमारे कंधे से कंधा मिलाकर साथ चल रहे हैं . श्री बघेल ने बस्तर वासियों को शासन की योजनाओं को हाथों हाथ लेकर चलने के लिए विशेष धन्यवाद दिया1306









