

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बिलासपुर से बड़ी घटना सामने आई है. एक 16 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार करने के आरोप में भाजपा नेता के बेटे सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफतार किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पीडिता के मुताबिक दोनों युवकों ने उसे घर छोड़ने के बहाने एक चौक से कार में बिठाया और सीधे ब्वायज होस्टल ले आए. जहां दो घण्टे तक बंधक रखा और उससे बलात्कार किया. उसके बाद उसे एक चौक में छोड़कर भाग निकले. आरोपियों के नाम संतोष कुमार पमनानी, 26 वर्ष उर्फ सन्नी करबला है जोकि एक राजनीतिक दल के नेता का बेटा बताया जाता है. तथा दूसरा आरोपी का नाम समीर खान उर्फ भुरूवा उर्फ सैम 19 वर्ष है. इस मामले में पीड़ित लडकी की सहेली भी षडयंत्र में नजर आ रही है क्योंकि उसी के कहने पर युवती घर से निकलकर चौक पहुंची थी जहां वह सहेली का इंतजार कर रही थी लेकिन सहेली ने अचानक आने से मना कर दिया. उसके बाद युवती षडयंत्र का शिकार हो गई.पीडिता ने बताया कि वह बदहवास होकर सड़क पर पड़ी रही. देर रात जब उसके पिता ने फोन किया तो पिता उसे साथ लेने आए. एक दिन के बाद लड़की के पिता उसे लेकर थाने पहुंचे तथा एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस भी तुरंत सक्रिय हुई और उसने गैंगरेप के आरोपियों को गिरफतार कर लिया है. टीआई शीतल सिदार ने बताया कि जांच जारी है









