

🎁योजनांतर्गत ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना पर प्रदेशवासियों को केन्द्र व राज्य दोनों अनुदान का लाभ।
🎁1 से 10 कि.वॉ. क्षमता के ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना पर हितग्राहियों को कुल लागत में से लगभग रु. 30,000 से 80,000 तक की भारी बचत होगी।


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मंगलवार, 13 फरवरी, 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा “पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत्एक करोड घरों को प्रति माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान करने का लक्ष्य है। योजनातंर्गत घरों की छत पर ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना की जावेगी। इस योजना का लाभ लेने हेतु पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाईट https://pmsuryaghar.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है। योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्राप्त होने वाले केन्द्रीय अनुदान का विवरण निम्नानुसार है:-


उक्त घोषणा के तर्ज पर राज्य में सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री, श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा योजना के तहत् ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्र की स्थापना हेतु राज्य अनुदान की घोषणा की गई है, विवरण निम्नानुसार है:


इस प्रकार छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों को उक्त योजना के तहत् केन्द्र व राज्य दोनों सरकार का अनुदान प्राप्त होगा, जिससे घरों की छतों पर अधिक से अधिक सौर संयंत्रों की स्थापना हो सकेगी। अनुदान प्राप्त होने पश्चात् 1 से 10 कि.वॉ. क्षमता के ऑनग्रिड सोलर रूफटॉप संयंत्रों की स्थापना पर हितग्राहियों को कुल लागत में से लगभग रू. 30,000 से 80,000 तक की बचत होगी।
माननीय मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की जनता से उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।








