

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH केंद्र सरकार की एजेंसियों ने कैडबरी को नोटिस भेजा और कंपनी के ख़िलाफ़ आम लोगों में भी नाराज़गी दिखी. दिलचस्प यह है कि एक सोशल मीडिया इन्फ्ल्यूंसर रेवंत हिमतसिंगका के एक वीडियो के चलते कंपनी को नया उत्पाद लॉन्च करना पड़ा था. आपको बता दे कि पिछले साल दिसंबर महीने में कैडबरी ने अपनी हेल्थ ड्रिंक बोर्नविटा के 15 प्रतिशत कम शुगर वाले रेंज को लॉन्च किया था. रेवंत ने अपने न्यूट्रीशन चैनल फूडफार्मर पर एक वीडियो डालते हुए दावा किया कि बोर्नविटा में 50 प्रतिशत शुगर है. इसके बाद केंद्र सरकार की एजेंसियों ने कैडबरी को नोटिस भेजा और कंपनी के ख़िलाफ़ आम लोगों में भी नाराज़गी दिखी.

यह कोई पहली बार नहीं हुआ था. इससे पहले भी खाद्य उत्पादों को लेकर किए गए ग़लत दावों के चलते कंपनियों पर अदालती कार्रवाई हुई है. ऐसे कुछ दिलचस्प मामलों पर बात करते हैं. वहीं सितंबर, 2023 में चेन्नई की एक उपभोक्ता अदालत ने आईटीसी कंपनी पर बिस्किट के डब्बे में दावे से एक बिस्किट कम रखने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया था.








