

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : केंद्र सरकार ने शनिवार शाम को पेट्रोल पर 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला किया जिसके बाद पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये सस्ता हो गया है. वहीं, अब कांग्रेस ने इसका मजाक बनाते हुए कहा, “ये दुकानों पर लगी किसी सेल की तरह है.” कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर कड़ा वार किया है. उन्होंने कहा, “ये कौन सा गणित है? पिछले 60 दिनों में कीमत 10 रुपए बढ़ा कर 8 रुपए कम कर दो. ये दुकानों पर लगी सेल की तरह है. वित्त मंत्री का यही हुनर है.” उन्होंने कहा, “साल 2014 के मुकाबले केंद्र सरकार अभी भी पेट्रोल पर 10.52 रुपये एक्साइज ड्यूटी ज्यादा ले रही है. अप्रैल 2014 में डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 3.56 रुपये थी जो अब कम करने के बाद भी 15.80 रुपये है. यानी 2014 के मुकाबले चार गुना से भी ज्यादा. इसके लिए थैंक्यू मोदी जी.”









