

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लाउड स्पीकर का शोर कम करने के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है. अब स्कूल, कॉलेज और अस्पताल के 100 मीटर के दायरे को सांइलेंस जोन माना गया है और बिना अनुमति के कानफाड़ डीजे बजाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी. इसके लिए रायपुर कलेक्टर ने शुक्रवार को गाइडलाइन जारी कर दिया है.रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने सुप्रीम और हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए ध्वनि प्रदूषण कम करने के लिए गाइडलाइन जारी की है. इसके अनुसार स्कूल, कॉलेज, हास्पिटल जैसे संस्थानों के 100 मीटर के दायरे तक को सांइलेंस जोन माना गया है. इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार के ध्वनि प्रदूषण को सख्ती से रोका जाएगा. सड़कों पर भी तेज आवाज से लाउड स्पीकर बजाने पर आम नागरिकों को प्रभाव पड़ने का हवाला देते हुए इसपर भी वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके अलावा प्रतिबंधित समय में और बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थलों में लाउड स्पीकर का उपयोग करने पर कार्यवाही की जाएगी.









