







Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किसानों के साथ साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभप्रदर्शनी में राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं के तहत सभी जिलों में हो रहे विकास कार्यों को दर्शाया गया हैएक माह तक चलेगी प्रदर्शनी

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर लगाई गई है विकास प्रदर्शनीमुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी स्थल पर लगे श्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कीराजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के क्रियान्वयन को आकर्षक छायाचित्रों के माध्यम से किया गया है प्रदर्शितसुराजी गांव योजना, राम वन गमन पर्यटन परिपथ, वन अधिकार पत्र वितरण, वनोपज संग्रहण, राजीव युवा मितान क्लब योजना और छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन को भी प्रदर्शनी में दर्शाया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज किसानों के साथ साइंस कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।








