

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :लुंबिनी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को नेपाल दौरे पर लुंबिनी पहुंचे. उन्होंने लुंबिनी में बौद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए भगवान बुद्ध के माध्यम से भारत और नेपाल के संबंधों के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया. उन्होंने भारत-नेपाल संबंधों की विस्तार से चर्चा की और कहा कि दोनों देशों के संबंध एक-दूसरे के हित में हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में बोधगया, कुशीनगर और सारनाथ से लेकर नेपाल में लुंबिनी तक ये हमारी सांझी विरासत के सबूत हैं.लुम्बिनी में बौद्ध सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बुद्ध मानवता की सामूहिक समझ के प्रतीक हैं, भारत और नेपाल की मजबूत होती मैत्री तथा नजदीकी समूची मानवता का कल्याण करेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लुम्बिनी में बौद्ध सम्मेलन में कहा कि दोनों देशों के रिश्ते सदियों पुराने हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके गृह नगर वड नगर में भी भगवान बुद्ध की प्राचीन यात्राओं से जुड़े तमाम पौराणिक अवशेष मिले हैं और वहां उनका उत्खनन का काम जारी है.









