
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : डबरा, जमीन विवाद में 5-6 लोगों ने मिलकर दो लोगों की बड़ी बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाशी शुरू कर दी है जानकारी के अनुसार सिटी थाना क्षेत्र के बेलगाढ़ा गांव की यह घटना है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही जमीन को लेकर विवाद हुआ था। वहीं अब गुस्से में आकर 5-6 लोगों ने मिलकर कुल्हाड़ी से दो लोगों की हत्या कर दी। मौत के बाद दोनों के शव को ट्रेक्टर ट्रॉली में रखकर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस को वारदात के बारे में पता चला। फिलहाल पुलिस केस दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।





















