
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : झंडा चौक ,जबलपुर में ब्लास्ट करने वाले 2 गिरफ्तार, शहर में फैली दहशत बताया जा रहा है कि दोनों बमबाज रांझी क्षेत्र के हैं नामी बदमाश। पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बम विस्फोट कर दहशत फैलाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र का मामला है। जानकारी के मुताबिक यह घटना रांझी के झंडा चौक की है, जहां 2 लोग सूअर के शिकार करने के लिए उपयोग किये जाने वाले विस्फोटक से विस्फोट कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों बमबाज रांझी क्षेत्र के नामी बदमाश हैं। पुलिस ने दोनों बमबाजों को गिरफ्तार कर लिया है।





















